UP Police Constable Expected Cut Off 2024: इतने नंबर पर होगा सिलेक्शन, यहाँ देखें UR, OBC, SC/ST कैटेगरी वाइज एवं पिछले वर्ष की कटऑफ़

UP Police Constable Expected Cut Off 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा आयोजित की कांस्टेबल परीक्षा में शामिल हुआ हर अभ्यर्थी अब बेसब्री से यूपी पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ 2024 की प्रतीक्षा कर रहा है ताकि उसे अपने परिणाम को लेकर एक अंदाजा मिल सके. वही उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड यूपीपीबीआरबी द्वारा अगले कुछ महीनो में परीक्षा का परिणाम और कट ऑफ मार्क्स दोनों जारी कर दिए जाएंगे।

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्बल परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है। अब छात्र कट ऑफ के बारे में जानना चाहते हैं।

तब तक सभी अभ्यर्थी इस लेख में दी गई यूपी पुलिस कांस्टेबल एक्सपेक्टेड कट ऑफ 2024 को चेक कर सकते हैं और संभावित कट ऑफ मार्क्स के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इसके साथ ही आप यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2024 केटेगरी वाइज कट ऑफ मार्क्स और पूर्व वर्षों के कट ऑफ मार्क्स के बारे में पढ़कर समस्त जानकारी पा सकते हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 का आयोजन 23, 24, 25, 30, और 31 अगस्त 2024 को करवाया गया था। यह परीक्षा पुलिस कांस्टेबल के 60244 वैकेंसी के लिए आयोजित की गयी थी जिसमे 48 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया था। इस परीक्षा के संपन्न होने के बाद से ही उम्मीदवारों के बीच अपने परिणाम और कट ऑफ मार्क्स को लेकर खासी जिज्ञासा बानी हुई है।

यूपी पुलिस कट ऑफ 2024

आपको बताते चलें कि यूपीपीबीपीबी अगले 2 से 3 महीनों के भीतर परीक्षा के परिणाम के साथ ही कट ऑफ की भी घोषणा कर देगी। यूपी पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ 2024 की जारी होने के बाद उम्मीदवार केटेगरी वाइज कट ऑफ मार्क्स को uppbpb.gov.in पर चेक कर सकेंगे। यूपी पुलिस कांस्टेबल एक्सपेक्टेड कट ऑफ 2024 चेक करने के बाद सभी उम्मीदवारों केटेगरी वाइज कट ऑफ मार्क्स के बारे में जान सकते हैं और आगामी शारीरिक दक्षता परीक्षा और शारीरिक मापदंड परीक्षा के लिए अपनी तैयारी कर सकते हैं। 

UP Police Constable Expected Cut Off 2024 Category Wise 

यूपी कांस्टेबल परीक्षा में शामिल हुए सभी सभी अभ्यर्थियों को कट ऑफ मार्क्स के बारे में स्वयं को अपडेट रखना चाहिए ताकि वह अपने रिजल्ट को लेकर एक अनुमान लगा सकें। इसके साथ ही कट ऑफ मार्क्स के जरिये अभ्यर्थी को यह भी पता चलता है कि क्या वह परीक्षा में पास होगा या नहीं। इसके आधार पर परीक्षार्थी अगले चरण के लिए अपनी तैयारी प्रारम्भ कर सकता है। सभी अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परीक्षा एक्सपेक्टेड कट ऑफ 2024 केटेगरी वाइज को नीचे चेक कर सकते हैं और कट ऑफ के बारे में जान सकते हैं :

Uttar Pradesh Police Constable Expected Cut Off 2024 Category Wise 
केटेगरी एक्सपेक्टेड कट ऑफ मार्क्स (300 में से)
जनरल190-205
ओबीसी 185-200
एससी150-165
एसटी120-125

Factors Affecting UP Police Constable Cut Off 2024

यूपीपीबीआरबी द्वारा विभिन्न बातों को ध्यान में रखकर यूपी पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ 2024 निर्धारित की जायेगी. निम्न बातों को ध्यान में रखते हुए कट ऑफ मार्क्स तय किए जाएंगे. 

  • रिक्त पदों की कुल संख्या 
  • भर्ती में शामिल हुए कुल उम्मीदवार 
  • परीक्षा का डिफीकल्टी लेवल 
  • केटेगरी-वाइज मिनिमम क्वालीफाइंग मार्क्स
  • परीक्षा में प्राप्तांक 

UP Police Constable Cut Off 2024

जैसे कि हमने अपने पाठकों को बताया कि यूपीपीबीपीबी द्वारा कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट घोषित करने के कुछ दिनों बाद ही यूपी पोलिस कांस्टेबल कट ऑफ 2024 भी जारी कर दी जाएगी। केटेगरी-वाइज कट मार्क्स जारी होते उन्हें इस लेख में अपडेट कर दिया जायेगा जिन्हे आप नीचे दी गयी टेबल में चेक कर सकते हैं। 

Uttar Pradesh Police Constable Cut Off 2024 
केटेगरी कट ऑफ
जनरलNA
ओबीसी NA
एससीNA
एसटीNA

How to check UP Police Constable Cut Off 2024

  • यूपी पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ 2024 चेक करने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले यूपीपीबीपीबी की आधिकारिक वेबसाइट  uppbpb.gov.in पर जाना होगा। 
  • होमपेज पर आने के बाद उम्मीदवार को कांस्टेबल कट ऑफ मार्क्स के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने कट ऑफ मार्क्स की पीडीएफ डाउनलोड करने का विकल्प आएगा जिसपर क्लिक कर आप इस पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर लें। 
  • डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार पीडीएफ में दिए गए केटेगरी वाइज कट ऑफ मार्क्स चेक कर सकते हैं। 

UP Police Constable Previous Year’s Cut Off 

गत वर्षों में उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल पद के लिए आयोजित की गयी परीक्षा के लिए यूपीपीबीपीबी के द्वारा कट ऑफ मार्क्स, परिणाम, फाइनल रिजल्ट आदि घोषित किये जा चुके हैं। वर्ष 2024 में आयोजित कांस्टेबल परीक्षा में शामिल सभी उम्मीदवार पीछे वर्षो की कट ऑफ मार्क्स को चेक कर इस साल की कट का अंदाजा लगा सकते हैं। यूपीपीबीपीबी ने विभिन्न फैक्टर्स को ध्यान में रखते हुए हर केटेगरी के लिए अलग कट ऑफ मार्क्स निर्धारित किये थे। आप नीचे दी गयी टेबल में यूपी पुलिस कांस्टेबल प्रीवियस ईयर कट ऑफ को देख सकते हैं। 

Uttar Pradesh Police Constable Previous Year’s Cut Off
केटेगरी कट ऑफ मार्क्स (300 में से)
जनरल185.34
ओबीसी 172.32
एससी145.39
एसटी114.19

Important Links 

EVENT LINK 
यूपी पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ 2024 डाउनलोड लिंक लिंक जल्दी ऐक्टिव होगा
यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 लिंकलिंक जल्दी ऐक्टिव होगा
आधिकारिक वेबसाइटयहाँ प्रवेश करें 

FAQs 

यूपी पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ 2024 कब जारी होगी ?

यूपीपीबीपीबी द्वारा जल्द ही उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ 2024 की जारी की जाएगी जिसे उम्मीदवार uppbpb.gov.in पर चेक कर सकते हैं। 

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ 2024 कैसे चेक करें ?

सभी उम्मीदवार उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ मार्क्स को यूपीपीबीपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर चेक कर सकते हैं। 

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 कब आएगा ?

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती रिजल्ट अक्टूबर या नवंबर 2024 में जारी होना संभावित है।

Leave a Comment